'सम्राट मिहिर भोज हम सबके लिए प्रेरणादायक'

तितरवाड़ा गांव में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:46 PM (IST)
'सम्राट मिहिर भोज हम सबके लिए प्रेरणादायक'
'सम्राट मिहिर भोज हम सबके लिए प्रेरणादायक'

शामली, जागरण टीम। तितरवाड़ा गांव में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

आदर्श ग्राम ग्रुप तितरवाड़ा की ओर से गांव में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज वीर गुर्जर थे। जो समाज अपने पूर्वजों को भूल जाता है, वह पिछड़ जाता है। युवाओं को शिक्षा, खेल व राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी करनी चाहिए। हम सबको मिहिर भोज के शासन से कुछ सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने मुझे व स्व. बाबू हुकुम सिंह को विधानसभा में भेजा था। राजनीतिक ताकत या आइएएस-आइपीएस बनकर पहचान कायम की जा सकती है।

मुख्य अतिथि लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि स्व. बाबू हुकुम सिंह हमारे साथ चट्टान की तरह खड़े रहते थे। हम भी समाज के लिए समर्पित हैं। सम्राट मिहिर भोज ईमानदार व ताकतवर सम्राट थे। उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

विंिशष्ट अतिथि महिला भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। गुर्जर नेता सुखदेव गुर्जर ने गुर्जरों के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। इसके बाद सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पूर्व सांसद स्व. बाबू हुकुम सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई।

अध्यक्षता भाजपा नेता अनिल चौहान व संचालन योगी लोकेश ने किया। मुखिया गुर्जर, नवीन खटाना, बाबा अंतराम, डा. ओम सिंह , शिवेंद्र सिंह , राजपाल प्रधान, संजीव प्रधान मौजूद रहे।

प्रतिमा विवाद के पीछे भाजपा का चुनावी एजेंडा : पंवार

जागरण संवाददाता, शामली : पूर्व राज्य योजना आयोग के सदस्य एवं सपा नेता डा. सुधीर पंवार ने कहा कि मिहिर भोज प्रतिमा विवाद के पीछे भाजपा का चुनावी एजेंडा है।

पंवार ने कहा कि गुर्जर और ठाकुर समाज के ही भाजपा नेता इस मुद्दे को जातीय रंग देकर जातिगत सम्मान की भावनाएं भड़का रहे हैं। ठाकुर और गुर्जर दोनों समाज मूलत: किसान हैं तथा भाजपा की किसान विरोधी नीतियों पर सवाल उठा रहे थे। उसी से घबराकर उन्होंने किसान समुदाय को बांटने की चाल चली है। उन्होंने अपील की कि जनता को भाजपा-संघ का एजेंडा समझना चाहिए ये चुनावी लाभ के लिए किसी को भी लड़ा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी