मंत्री का गांव में रात्रि प्रवास, ग्रामीणों को दिया संदेश

संवाद सूत्र, जलालाबाद : रात्रि प्रवास जरिए गांव में एकत्र ग्रामीणों को राज्यमंत्री ने मोदी-योगी सरक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 10:07 PM (IST)
मंत्री का गांव में रात्रि प्रवास, ग्रामीणों को दिया संदेश
मंत्री का गांव में रात्रि प्रवास, ग्रामीणों को दिया संदेश

संवाद सूत्र, जलालाबाद : रात्रि प्रवास जरिए गांव में एकत्र ग्रामीणों को राज्यमंत्री ने मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होने ग्रामीणों को स्वच्छता, शौचालय, प्रदेश में कानून व्यवस्था, किसानों की फसल दामों में बढ़ोत्तरी आदि के बारे में अवगत कराया। रात्रि प्रवास दौरान एकत्र ग्रामीणों के साथ राज्यमंत्री ने सहभोज भी किया।

एक से 15 दिसंबर तक देश में महात्मा गांधी की एक 150वी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने पदयात्रा के जरिए गांव में डोर-टू-डोर केन्द्र-राज्य की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का कार्यक्रम तय किया था। जलालाबाद मंडल की जिम्मेदारी टोली प्रमुख में जिला कोपरेटिव बैंक डायरेक्टर ठा. सोमवीर ¨सह को दी गई थी। यात्रा समापन गांव दखौड़ी-जमालपुर में रखा गया था। इसके तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वेदप्रकाश वेद दखौड़ी के आवास पर राज्यमंत्री सुरेश राणा पहुंचे। यहां पर राज्यमंत्री ने एकत्र ग्रामीणों को देश व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। रात्रि प्रवास टोली प्रमुख ठा. सोमवीर ¨सह के आवास पर किया गया। इस दौरान गन्ना राज्यमंत्री ने एकत्र ग्रामीणों के साथ सहभोज किया। सहभोज दौरान ग्रामीणों से मुलाकात की। रकार्यक्रम को सफल बनाने में ठा.जयपाल ¨सह, जनेश्वर सैनी, वेदप्रकाश वेद, चक्रेश राणा, सुनहरा कोरी, अशोक कोरी, डा. रामभूल ¨सह, नरेश शर्मा, ग्राम प्रधान अनंगपाल ¨सह, ठा. अशोक ¨सह, किरणपाल ¨सह का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी