यातायात नियमों-हादसे रोकने को छात्रों को किया जागरूक

शामली जेएनएन थाना क्षेत्र के संस्कृति इन्टरनेशनल स्कूल में यातायात जागरुकता सप्ताह के दौरान जिला यातायात प्रभारी ने छात्रों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 10:47 PM (IST)
यातायात नियमों-हादसे रोकने को छात्रों को किया जागरूक
यातायात नियमों-हादसे रोकने को छात्रों को किया जागरूक

शामली, जेएनएन:

थाना क्षेत्र के संस्कृति इन्टरनेशनल स्कूल में यातायात जागरुकता सप्ताह के दौरान जिला यातायात प्रभारी ने छात्रों को जागरूक किया।

यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत मु•ाफ्फरनगर रोड स्थित संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित टिप्स दिए गए। सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने कहा कि यातायात जागरूकता हम सब की •िाम्मेदारी है और लोगों को जागरुक करके हम हर साल होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को टाल कर ह•ारों जीवन बचा सकते हैं। जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने विद्यार्थियों को अपने आसपास के व्यक्तियों में सड़क सुरक्षा के नियमों को प्रचारित और प्रसारित करने का महत्व समझाया। महिला हेल्पलाइन से प्रियंका शर्मा ने जिला महिला हेल्प लाइन द्वारा दी जाने वाली त्वरित सहायता और महत्वपूर्ण फ़ोन नम्बरों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने आसपास हो रही प्रत्येक घटना के प्रति सचेत रहना होगा। बाबरी थाना अध्यक्ष नेम चंद सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात के मुख्य नियमों की जानकारी दी और जिला यातायात विभाग द्वारा चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सभी जागरूकता अभियानों में सम्मिलित होने का आह्वान किया। इसके अलावा डायल 112,181,101,व 1090 डायल की जानकारी भी सभी छात्रों को दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों के लिए भी यातायात जागरूकता से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन सुमित निर्वाल, मैनेजर तन्मय चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी