नाला निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

सभासद अनिल उपाध्याय ने दयानंदनगर में चल रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। अपर आयुक्त के नाम शिकायती पत्र लिखा है। वह सहारनपुर जाकर उन्हें पत्र सौंपेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM (IST)
नाला निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
नाला निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

शामली, जागरण संवाददाता। सभासद अनिल उपाध्याय ने दयानंदनगर में चल रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। अपर आयुक्त के नाम शिकायती पत्र लिखा है। वह सहारनपुर जाकर उन्हें पत्र सौंपेंगे।

वार्ड-16 के सभासद अनिल उपाध्याय का कहना है कि दयानंदनगर के कौशांबी विहार गली नंबर-1 से आइसीआइसीआई बैंक शाखा तक नाले का निर्माण किया जा रहा है। ठेका निर्वाल कंस्ट्रक्शन के पास है और मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। साथ ही अक्षांश और देशांतर लगाए जाने वाले सरियों को ज्यादा अंतर पर लगाया जा रहा है। यानि की सरिये की चोरी हो रही है। इस तरह से निर्माण होगा तो कोई फायदा नहीं है। नाले से पानी रिसता रहेगा और सड़क को भी नुकसान होगा। आरोप लगाया कि ठेकेदार और नगर पालिका में बैठे कुछ लोगों की साठगांठ से भ्रष्टाचार हो रहा है। पूर्व में उक्त फर्म ने मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया था और धनराशि वापस करनी पड़ी थी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर जांच करा ली जाएगी।

समाधान दिवस में 158 में से 21 शिकायत निस्तारित

जागरण संवाददाता, शामली: जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 158 शिकायतें आईं और 21 का मौके पर निस्तारण हुआ। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने समस्याएं सुनी। उनके समक्ष 70 शिकायतें आईं और मौके पर ही पांच का निस्तारण हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष शिकायतों का समय से निस्तारण के निर्देश दिए गए। कहा कि समाधान दिवस के मामलों को प्राथमिकता पर रखा जाए। किसी तरह की कोई लापरवाही न हो। इस दौरान एसडीएम शामली संदीप कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी