भाजयुमो ने मनाई सचिन-गौरव की बरसी

¨झझाना : वर्ष 2013 में कवाल कांड में मारे गए सचिन व गौरव की तीसरी बरसी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्च

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 12:07 AM (IST)
भाजयुमो ने मनाई सचिन-गौरव की बरसी

¨झझाना : वर्ष 2013 में कवाल कांड में मारे गए सचिन व गौरव की तीसरी बरसी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने मनाई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ कर दोनों को श्रद्धांजलि दी गई।

रविवार सुबह आठ बजे ¨झझाना के दरगाहपुर मार्ग स्थित मोहन जोहड़ मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की टीम एकत्र हुई। कवाल कांड में मारे गए गौरव व सचिन को मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहीद बताया और हवन-यज्ञ किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला पंचायत सदस्य सुनील तोमर सिकंदरपुर, भाजयुमो ब्लाक अध्यक्ष बंटी तोमर, सतेंद्र बिटटू रंगाना, सुधीर चौहान, कृष्णपाल मलिक, राकेश गोयल, भोपाल ¨सह, राकेश गोयल आदि ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी