भाजपा नेता से विवाद, न्याय के लिए सड़क पर लेटा परिवार

दीवार बनाने को लेकर भाजपा नेता का एक युवक से विवाद हो गया। भाजपा नेता ने जब निर्माण कार्य रुकवा दिया तो युवक परिवार समेत जलालाबाद-कांट स्टेट हाईवे पर लेट गया। एक घंटे बाद पुलिस पीड़ित परिवार को जबरन थाने उठा ले गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:46 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:46 AM (IST)
भाजपा नेता से विवाद, न्याय के लिए सड़क पर लेटा परिवार
भाजपा नेता से विवाद, न्याय के लिए सड़क पर लेटा परिवार

जेएनएन, कांट, शाहजहांपुर : दीवार बनाने को लेकर भाजपा नेता का एक युवक से विवाद हो गया। भाजपा नेता ने जब निर्माण कार्य रुकवा दिया तो युवक परिवार समेत जलालाबाद-कांट स्टेट हाईवे पर लेट गया। एक घंटे बाद पुलिस पीड़ित परिवार को जबरन थाने उठा ले गई।

पट्टी मुहल्ला निवासी नन्हकू ने कुछ दिन पहले मकान बनाने के लिए दीवार उठवाना शुरू किया था। शनिवार को मुहल्ले निवासी व भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश पाठक ने उस भूमि को अपना बताते हुए निर्माण रुकवा दिया, जिसके विरोध में रविवार दोपहर करीब 12 बजे नन्हकू पत्नी रानी व तीन बच्चों के साथ कांट-जलालाबाद राजमार्ग स्थित महुआ मुहल्ला के सामने सड़क पर लेट गया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। मेरी भूमि पर पन्नी डालकर अभी तक नन्हकू गुजरबसर कर रहा था। अब कब्जा करने की नीयत से पक्का निर्माण कराने लगा। जिसकी अधिकारियों से शिकायत की गई थी। विरोधी अनावश्यक मामले को तूल दे रहे है।

अखिलेश पाठक, पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा दोनों पक्षों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे एसडीएम के आदेश पर रुकवा दिया गया। राजस्व टीम से नाप कराई कराएगी।

कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक

-----

जिस भूमि पर दंपती आवास बनाना चाह रहे हैं, वह अखिलेश पाठक के नाम दर्ज है। दंपती को इस बारे में बता भी दिया गया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर

chat bot
आपका साथी