सैलाब में घटी आवक तो बढ़ गए सब्जियों के दाम

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आवक कम होने का असर आलू टमाटर व प्याज पर सबसे ज्यादा पड़ा है। सप्ताह भर में इनके दाम बढ़ गए हैं। पिछले दिनों आई बाढ़ का असर भी अन्य सब्जियों पर पड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 05:03 AM (IST)
सैलाब में घटी आवक तो बढ़ गए सब्जियों के दाम
सैलाब में घटी आवक तो बढ़ गए सब्जियों के दाम

जेएनएन, शाहजहांपुर :

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आवक कम होने का असर आलू, टमाटर व प्याज पर सबसे ज्यादा पड़ा है। सप्ताह भर में इनके दाम बढ़ गए हैं। पिछले दिनों आई बाढ़ का असर भी अन्य सब्जियों पर पड़ा है। गोभी, अरबी व फली वाली सब्जियां भी महंगी हुई हैं। इसके बाद भी इनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। यह स्थिति तब है, जबकि 47 प्रकार के फल और सब्जियों को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसका लाभ भी आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

एक नजर सब्जियों के रेट पर

सब्जी रेट एक सप्ताह पहले वर्तमान में रेट

थोक फुटकर थोक फुटकर

आलू नया 34 44 38 50

गोभी 37 60 70 90

लौकी 10 16 20 25

टमाटर 28 40 50 60

प्याज 14 18 28 35

पत्ता गोभी 15 30 28 35

---

थोक बाजार में ही सब्जी के रेट ज्यादा हैं, इसलिए फुटकर में भी महंगी है। आलू व प्याज की सबसे ज्यादा दिक्कत है। कुछ दिन बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

अनिल कुमार, फुटकर विक्रेता

-=--

आलू्, प्याज, टमाटर की आवक कम हुई है। केंद्र सरकार ने किसानों को मंडी में सब्जी बेचने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इसलिए रेट में भी मनमानी हो रही है।

प्रवीण कुमार अवस्थी, मंडी सचिव

chat bot
आपका साथी