33 लाख के गबन में वीडीओ मूल पद पर रिवर्ट

33 लाख रुपये के गबन के आरोप में जिला विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा ने ग्राम विकास अधिकारी को मूल पद पर पदावनत करने के साथ ही उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। गबन की गई धनराशि की रिकवरी का भी नोटिस दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:21 AM (IST)
33 लाख के गबन में वीडीओ मूल पद पर रिवर्ट
33 लाख के गबन में वीडीओ मूल पद पर रिवर्ट

जेएनएन, शाहजहांपुर : 33 लाख रुपये के गबन के आरोप में जिला विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा ने ग्राम विकास अधिकारी को मूल पद पर पदावनत करने के साथ ही उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। गबन की गई धनराशि की रिकवरी का भी नोटिस दिया गया है। कटरा खुदागंज ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी शशि कपूर गौतम पर आरोप है कि उन्होंने चौदहवां वित्त व चतुर्थ राज्य वित्त की धनराशि से ग्राम पंचायतों में कुल 33 लाख 22 हजार 840 रुपये का नियम विरूद्ध आहरण किया था। बीडीओ भावलखेड़ा अजय श्रीवास्तव की जांच में आरोप सही पाए गए। 13 मई को कर्मचारी को आरोप पत्र निर्गत किया गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। ग्राम विकास अधिकारी शशि कपूर गौतम का कहना है कि अधिकारियों ने जो किया वह ठीक है। इससे पूर्व निलंबन की भी कार्रवाई की जा चुकी है। अब न्यायालय की शरण लूंगा।

chat bot
आपका साथी