घरेलू विवाद में किशोरी ने पिया कीटनाशक, मौत

घर में विवाद होने पर किशोरी ने कीटनाशक पी लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 12:16 AM (IST)
घरेलू विवाद में किशोरी ने पिया कीटनाशक, मौत
घरेलू विवाद में किशोरी ने पिया कीटनाशक, मौत

शाहजहांपुर: घर में विवाद होने पर किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव नाहिल निवासी सत्यप्रकाश की 16 वर्षीय बेटी प्रियांशी का शुक्रवार को किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पुवायां सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात में प्रियांशी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में मातम छा गया। किशोरी ने पिया कीटनाशक, गंभीर

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव प्रहलाद नारायनपुर निवासी सुभाष चंद्र की 16 वर्षीय बेटी मधु ने शनिवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी