शिवसैनिकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:19 AM (IST)
शिवसैनिकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
शिवसैनिकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :

जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट विनीता सिंह को दिया। जिसमे कहा कमलेश तिवारी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए। ग्राम घाटबोझ में श्मशान व कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा किया जा चुका है।गांव में भी विकास कार्य नहीं कराए गए है। इसके अलावा जनहित को ध्यान में रखते हुए शहर में बिछने वाली सीवर लाइन का दायरा कम करने की भी मांग की गई है। जिला प्रमुख जिला प्रमुख सत्यपाल मिश्र ने कहा कि यदि जनहित से जुड़ी समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर अशोक कुमार, संतोष कुमार, बालकराम, विजय अवस्थी, रामबाबू, सुरजीत, मेघानंद, रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी