Shahjahanpur News: दामाद ने ससुर की गोली मारकर की हत्या, विवाद होने पर दिया घटना को अंजाम

शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे संजय अपनी ससुराल गया था जहां किसी बात को लेकर उसका ससुर सालिगराम से विवाद हाे गया। विवाद बढ़ने पर दरवाजे पर उसने सालिराम के पेट पर तमंचे से गोली मार दी। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि हत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav Publish:Fri, 12 Apr 2024 10:33 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2024 10:33 PM (IST)
Shahjahanpur News: दामाद ने ससुर की गोली मारकर की हत्या, विवाद होने पर दिया घटना को अंजाम
Shahjahanpur News: दामाद ने ससुर की गोली मारकर की हत्या।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। दामाद ने ससुर की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग गया। रामचंद्र मिशन क्षेत्र के लालबाग कॉलोनी निवासी सालिगराम स्वास्थ्य विभाग से चतुर्थ श्रेणी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 

बेटी खुशबू की शादी सदर क्षेत्र के वाई बाग कॉलोनी निवासी संजय कुमार से की थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे संजय अपनी ससुराल गया था, जहां किसी बात को लेकर उसका ससुर सालिगराम से विवाद हाे गया। 

विवाद बढ़ने पर दरवाजे पर उसने सालिराम के पेट पर तमंचे से गोली मार दी। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि हत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी