Shahjahanpur Lok Sabha Election 2019 Results LIVE: शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 25वां राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा के अरुण सागर करीब 2,30,000 वोटों से आगे

रुहेलखंड मंडल में सबसे दिलचस्प चुनाव इस सीट पर है। भाजपा से अरुण सागर और गठबंधन से अमर चंद्र जौहर दोनों प्रत्याशी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 08:08 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 05:51 PM (IST)
Shahjahanpur Lok Sabha Election 2019 Results LIVE: शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 25वां राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा के अरुण सागर करीब 2,30,000 वोटों से आगे
Shahjahanpur Lok Sabha Election 2019 Results LIVE: शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 25वां राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा के अरुण सागर करीब 2,30,000 वोटों से आगे

शाहजहांपुर, जेएनएन। शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 25वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक के राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी लंबी लीड लेकर अागे चल रहे हैं। साथ ही वोटों का अंतर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। 25वें राउंड के बाद भाजपा के प्रत्याशी अरुण सागर को 593313, गठबंधन के अमरचंद्र जौहर को 363313 व कांग्रेस के ब्रह्मस्वरूप सागर को 30800 मत मिले हैं। 25वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी 230000 वोटों की लीड लेकर जीत की ओर बढ़ चले हैं।

मतगणना स्थल के बाहर जश्न शुरू

21वें राउंड की मतमणना के बाद लगभग साफ हो गया है कि शाहजहांपुर सीट भाजपा के खाते में जा रही हैै। भाजपा प्रत्याशी करीब दो लाख वोट की लीड ले चुके हैं। जिससे बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। मतमणना स्थल के बाहर युवा कार्यकर्ता नाचते-झूमते जश्न मनाते नजर आएं। 

बेहद दिलचस्प चुनाव

रुहेलखंड मंडल में सबसे दिलचस्प चुनाव इस सीट पर है। भाजपा से अरुण सागर और गठबंधन से अमर चंद्र जौहर, दोनों प्रत्याशी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हीं के बीच सीधा मुकाबला है। यदि जीत मिलती है तो भाजपा के लिए यह अलग मायने में अहम होगी। वजह, यह कि इस सीट से पार्टी से मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री का कृष्णाराज का टिकट काट दिया। उनकी जगह अरुण सागर को लेकर आए। मंत्री का टिकट कटने के बावजूद यदि भाजपा जीत गई तो इतिहास में दर्ज होगा। अमर चंद्र जौहर पर यदि जनता ने भरोसा किया तो रिकॉर्ड बसपा के नाम होगा। भाजपा से सीट छीनकर अपने नाम करना। शाहजहांपुर में सजातीय संघर्ष के बीच दिलचस्प नतीजे आने की उम्मीद है।

सबसे पहले शहर व ददरौल में सबसे देरी से आएंगे नतीजे

शाहजहांपुर सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 852 मतदाताओं में 11 लाख 84 हजार 665 मतदाताओं ने ईवीएम से मतदान किया है। करीब 748 सेना के जवानों ने ईटीपीबीएस तकनीक से वोट डाले हैं। 7121 कार्मिकों ने पोस्टल बैलट से मतदान में हिस्सा लिया। इस तरह कुल 11 लाख 92 हजार 534 मतदाताओं ने 14 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया है। मतों की गिनती में करीब 10 से 12 घंटे का समय लगेगा। दरअसल 14 टेबल पर गिनती होगी। एक बार में 14 बूथ खुलने की दशा में शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र के 372  बूथों के मतों की गिनती 27 चक्र में पूरी हो जाएगी। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में 436 बूथ है, नतीजतन यहां 32वें चक्र में भी गणना होगी और सबसे अंत में परिणाम आएगा। कटरा व तिलहर की 28 चक्र, जलालाबाद की 29 चक्र, पुवायां की 31 चक्र में मतगणना पूरी होगी। 

गत चुनाव के सापेक्ष चार घंटा देर से खत्म होगी मतगणना 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 661482 पुरुष, 463528 महिला मतदाताओं समेत मात्र 1125014 मतदाताओं ने मतदान किया था। पोस्टल बैलट की संख्या भी 2605 थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में 665421 पुरुष, 519238 महिलाओं समेत कुल 11 लाख 84 हजार 665 मतदाताओं ने ईवीएम से मतदान किया है। इस तरह गत चुनाव के सापेक्ष 59651 ईवीएम वोट अधिक है। बूथों की संख बढऩे से चक्रों की संख्या भी बढ़ेगी। पोस्टल बैलेट की संख्या इस बार बढ़कर 7121 हो गई है। करीब 748 सर्विस वोटर (जवानों) ने ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली, ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम) तकनीक से मतदान किया है। तीन तरह के मतों की गिनती के लिए प्रशासन को त्रिस्तरीय व्यवस्था करनी पड़ रही है। इस तरह कुल 11 लाख 92 हजार 534 मतों की गिनती में 10 से 12 घंटे का समय लग जाएगा। 

लोकसभा सीट की प्रमुख बातें

कुल प्रत्याशी - 14 

कुल वोट - 2112852

पड़े वोट - 2284665

मतदान फीसद - 56.1 

2014 में विजयी प्रत्याशी - कृष्णाराज (भाजपा)

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी