जिलाध्यक्ष तनवीर खां पर जताया फिर से भरोसा, विधायक शरदवीर का टिकट कटा

जागरण संवाददाता शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिले की शेष चार सीटों पर भी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 12:14 AM (IST)
जिलाध्यक्ष तनवीर खां पर जताया फिर से भरोसा, विधायक शरदवीर का टिकट कटा
जिलाध्यक्ष तनवीर खां पर जताया फिर से भरोसा, विधायक शरदवीर का टिकट कटा

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिले की शेष चार सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दे दिए। इसके साथ ही सभी छह सीटों पर नाम तय हो गए हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां पर लगातार तीसरी बार नेतृत्व ने भरोसा जताया है। वहीं मौजूदा विधायक शरदवीर सिंह का टिकट काट दिया है।

सपा ने इस बार प्रत्याशी घोषित करने की बजाय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए हैं। भाजपा छोड़कर आए रोशन लाल वर्मा को तिलहर व पूर्व विधायक नीरज मौर्य को जलालाबाद से दो दिन पहले ही हरी झंडी दे दी गई थी। जिसके बाद अन्य सीटों पर नाम तय होने का इंतजार था। मंगलवार को चारों सीटों से दावेदारों को लखनऊ मुख्यालय बुलाया गया। जहां जिलाध्यक्ष तनवीर खां को शहर, पूर्व विधायक राजेश यादव को कटरा, उपेंद्र पाल सिंह को पुवायां व राजेश वर्मा को ददरौल से चुनाव चिह्न दिए गए। समर्थकों ने जानकारी मिलते ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं पिछले कई दिनों से चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदार मायूस दिखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले में सभी छह प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दे दिए हैं। इन पर सभी सीटों पर पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट हैं।

तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा विधायक शरदवीर ने दिया सपा से इस्तीफा

संवाद सूत्र, अल्हागंज : मोदी लहर में भी समाजवादी पार्टी को जिले में अकेली सीट जिताने वाले शरदवीर सिंह अपना टिकट कटने से आहत नजर आए। उन्होंने मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना त्यागपत्र भेजा। जिसमें लिखा है कि 1995 में सपा की सदस्यता ग्रहण की। उसके बाद से लगातार जलालाबाद की जनता की सेवा करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताजी की नीतियों से भटक गई। उनके निर्णय से वह व क्षेत्र की जनता आहत है। उन्होंने पत्र में नीरज मौर्य को टिकट दिए जाने की भी आलोचना की है।

इससे पहले अपने आवास पर शरदवीर ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ मंत्रणा कर रहे हैं। उनके पास भाजपा या किसी अन्य दल में जाने के विकल्प भी खुले हुए हैं। बुधवार तक अपना निर्णय ले लेंगे। वह लगातार लखनऊ में सपा नेताओं से मिलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था।

chat bot
आपका साथी