धूमधाम से निकाली गई दधिकांधौ शोभायात्रा

संवाद सूत्र, कांट : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद नगर में भव्य दधिकांधौ शोभायात्रा निकाली गई। शो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Aug 2017 02:59 AM (IST) Updated:Mon, 21 Aug 2017 02:59 AM (IST)
धूमधाम से निकाली गई दधिकांधौ शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली गई दधिकांधौ शोभायात्रा

संवाद सूत्र, कांट : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद नगर में भव्य दधिकांधौ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग दो दर्जन रथों पर सवार देव स्वरूपों की झांकियां सुंदर वस्त्रों में शोभायमान हो रही थी। इस दौरान कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें गो¨वदा बने बालक ने 30 फीट ऊपर बंधी मटकी को मानव श्रृंखला पर चढ़कर मटकी फोड़ी। इस दौरान नगर वासियों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

मुहल्ला गाढ़ी पूर्वी के अस्थल से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में शंकर-पार्वती, राधा कृष्ण, यशोदा, भगवान गणेश, भगवान विष्णु, मां सरस्वती, आदि की झांकी सजी थी। शोभायात्रा के आगे व पीछे ट्रॉली पर भक्ति भजनों पर बाल कलाकार भक्ति धुनों पर झूमते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान कांट में वृंदावन जैसा माहौल नजर आ रहा था । शोभायात्रा के दौरान लगभग 40 स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बाल रूप में सजे गो¨वदा ने अपने शाखाओं की टोली के ऊपर चढ़कर मटकी फोड़ी। शोभायात्रा नगर में गड़ी पश्चिमी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से, ब्लॉक कार्यालय, मुहल्ला महरिया, बस अड्डा, महुआ तिराहा, पट्टी पूर्वी, पट्टी पश्चिमी होते हुए वापस रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। सुरक्षा की ²ष्टि से पूरे समय पुलिस फोर्स मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी