रात में फिर से बारिश, सुबह से छाए बादल

मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा रहा। रात में बारिश हुईदिन में भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दो दिन में सुधार की संभावना जतायी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:06 AM (IST)
रात में फिर से बारिश, सुबह से छाए बादल
रात में फिर से बारिश, सुबह से छाए बादल

जेएनएन, शाहजहांपुर : मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा रहा। रात में बारिश हुई,दिन में भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दो दिन में सुधार की संभावना जतायी है। वहीं फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों परेशान हैं। रात करीब दो बजे तेज बारिश शुरू हुई। लगभग एक घंटे बाद बारिश थमी, पर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। हालांकि इसका तापमान पर बहुत ज्यादा असर नहीं दिखा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आ‌र्द्रता करीब 93 रही। लगातार दो दिन हुई बारिश से किसानों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। खेतों में पानी भरा हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सब्जियों की फसलों को होने की आशंका है। एक दिन पहले हवा चलने से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई थी।

chat bot
आपका साथी