दो गुटों में वर्चस्व को लेकर फाय¨रग, गल्ला व्यापारी की मौत

संवाद सूत्र, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर): दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई फाय¨रग मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 07:21 PM (IST)
दो गुटों में वर्चस्व को लेकर फाय¨रग, गल्ला व्यापारी की मौत
दो गुटों में वर्चस्व को लेकर फाय¨रग, गल्ला व्यापारी की मौत

संवाद सूत्र, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर): दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई फाय¨रग में गल्ला व्यापारी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोस्त समेत दो लोगों नामजद किया है। एसएसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसमें हकीकत जानने के बाद दोनों गुटों के लाइसेंस निरस्त करने और दस और लोगों को नामजद करने के आदेश दिए हैं। फाय¨रग के आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी मनोज गंगवार को कस्बा के मुहल्ला अफरीदी में भी मकान हैं। उसका गांव में मिथलेश गंगवार गुट से वर्चस्व को लेकर झगड़ा चल रहा है। रविवार को मिथलेश गंगवार गुट एक व्यक्ति गांव में टेंपो चालक का पिटाई कर रहा था। उसको बचाने के लिए मनोज गुट के संतोष गंगवार ने हस्तक्षेप किया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में तकरार हुई थी। सोमवार की रात दोनों पक्षों में फाय¨रग हो गई। जिसमें मनोज के दोस्त कस्बा के मुहल्ला अफरीदी निवासी गल्ला व्यापारी 27 वर्षीय शोभित गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। शोभित के पिता राजीव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मनोज गंगवार अपने साले गंगाराम के साथ रात करीब दस बजे घर से बुला ले गया था। दोनों ने मिलकर शोभित की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ग्रामीणों ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों पक्षों में रात में जमकर फाय¨रंग हुई थी। इसी फाय¨रग में शोभित की गोली लगने से मौत हुई। वर्जन-

दो गुटों में वर्चस्व को लेकर गांव में फाय¨रग हुई थी। जिसमें गोली लगने से गल्ला व्यापारी की मौत हो गई। मामले में नामजदों के अलावा दोनों पक्षों से दस लोगों को नामजद किया जा रहा है। दोनों पक्षों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

- सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण

chat bot
आपका साथी