धान की ट्रालियों के कारण हाईवे जाम

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति के सामने सड़क पर धान की ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी होने के कारण जाम लग गया। सुबह करीब नौ बजे से लेकर दोपहर तक यही स्थिति रही। इसके बाद जाम तो खुल गया लेकिन वाहन रेंगते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:37 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:37 AM (IST)
धान की ट्रालियों के कारण हाईवे जाम
धान की ट्रालियों के कारण हाईवे जाम

जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति के सामने सड़क पर धान की ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी होने के कारण जाम लग गया। सुबह करीब नौ बजे से लेकर दोपहर तक यही स्थिति रही। इसके बाद जाम तो खुल गया, लेकिन वाहन रेंगते रहे। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जमुका दोराहा से निवाजपुर तिराहा तक सात प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं, लेकिन पुलिसकर्मी औपचारिकता ही कर रहे हैं।

कैमुआ पुल पर लगा जाम

निगोही : शाहजहांपुर-बीसलपुर मार्ग स्थित कैमुआ पुल पर बुधवार दोपहर को आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिस कारण वाहनों की कतार लग गई। संकरा होने के साथ ही पुल पर काफी गड्ढे हैं। जिस कारण आए दिन वहां वाहन फंस जाते हैं। दोपहर लगभग एक बजे वाहन फंसने के कारण पुल के दोनों ओर यातायात बाधित हुआ।

chat bot
आपका साथी