कैमुआ पुल पर फिर लगा जाम, स्कूली बच्चे भी हुए परेशान

शाहजहांपुर-पीलीभीत स्टेट हाईवे पर गुरुवार को फिर जाम लग गया। जिस वजह से लोग काफी देर तक जाम में परेशान रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 12:23 AM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 06:29 AM (IST)
कैमुआ पुल पर फिर लगा जाम, स्कूली बच्चे भी हुए परेशान
कैमुआ पुल पर फिर लगा जाम, स्कूली बच्चे भी हुए परेशान

जेएनएन, निगोही, शाहजहांपुर : शाहजहांपुर-पीलीभीत स्टेट हाईवे पर गुरुवार को फिर जाम लग गया। जिस वजह से लोग काफी देर तक जाम में परेशान रहे। तमाम लोग जान जोखिम में डालकर कैमुआ पुल के नीचे से उतरने को मजबूर हो गए।

निगोही में कैमुआ पुल पर आए दिन जाम की स्थिति बन आती है। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। भैयादूज पर भी करीब सात घंटे जाम में लोग फंसे रहे थे। गुरुवार सुबह फिर फुल पर जाम लग गया। जल्दबाजी में चालक वाहन निकालने के चक्कर में पुल पर फंस गए। बमुश्किल पुल पर से दोनों साइड से वाहन निकाले गए। स्कूली वैन, एंबुलेंस भी जाम में काफी देर तक फंसी रही। लेकिन पुलिस ने जाम खुलवाने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया। देखते ही देखते जब जाम थाने तक पहुंचने लगा तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी