किसानों की मौत का आंकड़ा छिपा रही सरकार : मानपाल

समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम दूसरे दिन भी पार्टी के नेताओं ने संपर्क साधा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 05:39 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 05:39 AM (IST)
किसानों की मौत का आंकड़ा छिपा रही सरकार : मानपाल
किसानों की मौत का आंकड़ा छिपा रही सरकार : मानपाल

शाहजहांपुर : समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम दूसरे दिन भी पार्टी के नेताओं ने शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों से संपर्क साधा। गांवों में सभाएं कर समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।

जिला प्रभारी पूर्व मंत्री मानपाल ¨सह वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र के ग्राम ठिगरी व कुंवरपुर बाक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहर की जनता को अखिलेश सरकार में किए गए कार्यो को बताना है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों की भ्रष्टाचारी, जनविरोधी नीतियों से अवगत कराना है। साढ़े चार साल में लगभग देश में 50 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं,जबकि सरकार अब किसानों की मृत्यु का आंकड़ा छिपा रही है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत जिला महासचिव रणंजय ¨सह यादव, जोगा ¨सह, तैय्यब खां, अभिषेक ¨सह, राजेश पाल, राधेश्याम वर्मा, इमरान खां आदि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक राजेश यादव ने कटरा विधानसभा क्षेत्र के गांव चचोरा, बरुआ, बरुआ पेहना, पंखा खेड़ा, उमास्सरीय, गिद्वारपुर, ननिउरा, शबलपुर आदि गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौजूद सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों को जनता अब जान चुकी है। भाजपा नेताओं ने जो जनता से वादे किए थे उनमे कोई भी पूरे नहीं हो सके है।

chat bot
आपका साथी