शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ शहर, उड़ा ¨सदूर, बरसे फूल

बैंडबाजे व ढोल नगाड़े पर थिरकते भक्त, भगवती के विविध स्वरूपों में रूपों की झांकिया मन मोह रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 12:47 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 12:47 AM (IST)
शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ शहर, उड़ा ¨सदूर, बरसे फूल
शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ शहर, उड़ा ¨सदूर, बरसे फूल

जासं, शाहजहांपुर : बैंडबाजे व ढोल नगाड़े पर थिरकते भक्त, भगवती के विविध स्वरूपों में रक्तबीज, शुम्भ-निशुम्भ वध का अखाड़ा मंचन करते कलाकार। महिषासुर मर्दनी की प्रतिमा समेत झांकियों के दर्शन पूजन को उमड़ी भीड़ तथा लिल्लीघोड़ी समेत लोक संस्कृति के नृत्य पर आनंद लूटते दर्शक..। शुक्रवार को यह नजारा था शहर में पारंपरिक अंदाज में धूमधाम से निकली निकली दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा का। दोपहर बाद ¨सदूरोत्सव के साथ सबसे पहले कालीबाड़ी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में महिषासुर मर्दनी, मां दुर्गा, भारत माता, शिव परिवार, राम दरबार, योगीराज कृष्ण, मां काली, नृत्य करते राधा कृष्ण, वीर हनुमान आदि झांकिया आकर्षक का केंद्र बनी रही। सदर बाजार, घंटाघर, कच्चाकटरा, चौक, केरूगंज, रोशनगंज में शोभायात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। ठीक पीछे श्रीरामचरन धर्मशाला से निकली शोभायात्रा । दोनों शोभायात्राओं से शहर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने झांकियों का दर्शन व पूजन कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। फिर निभाई गई 85 साल पूरानी परंपरा

खिरनी बाग रामलीला के पास कालीबाड़ी मंदिर की शोभायात्रा के पहुंचने पर 85 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन किया किया। खिरनी बाग रामलीला मैदान के पास शोभायात्रा के पहुंचने पर राम का किरदार निभाने वाले सचिन शर्मा ने जाकर भगवती का पूजन किया। पूजन की परंपरा के बाद रावण वध लीला का मंचन किया गया। लिल्ली घोड़ी ने किया मनोरंजन

कालबाड़ी दुर्गा पूजा कमेटी की शोभायात्रा में लिल्लीघोडी नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। शोभायात्रा में कभी आगे तो कभी चल रही लिल्लीघोड़ी के नृत्य का लोगों ने आनंद लिया। अनुश्री वासु, गौरी भट्टाचार्य, श्वेता डे, मधुमिता डे आदि महिलाएं बंगाल के पारंपरिक परिधान में पूजन के साथ शामिल थे। हेमंत डे, प्रवीण डे, मधुमिता डे, सुमित, संदीप, विनीत, राजा आदि का मुख्य व्यवस्था में सहयोग रहा। काली के अखाड़े ने दिखाए करतब

शोभायात्रा में काली अखाड़ा का अखाड़ा भी मुख्य आकर्षण रहा। मां काली, दुर्गा, स्कंदमरता, बाला जी, शंकर जी, वीरभद्र आदि के स्वरूपों में राक्षस रूप में सजे कलाकारों से युद्ध किया। शोभायात्रा के शहर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने डीजे पर रासलीला से भी मनमोहा। मां दुर्गा, विष्णु लक्ष्मी आदि झांकियों का पूजन अर्चन किया। रामचरन धर्मशाला की शोभयात्रा से पूर्व महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना के लिए ¨सदूरोत्सव में शामिल होकर ¨सदूर मांगा। शोभायात्रा में हरीशरण बाजपेई, अशोक गुप्ता, अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अनूप गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी