प्रदर्शन के दौरान भिड़े कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जेएनएन शाहजहांपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के झटके से कांग्रेस में उबरने की कोशिश शुरू हो गई है। पेट्रोल व डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि व महंगाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:56 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:56 AM (IST)
प्रदर्शन के दौरान भिड़े कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रदर्शन के दौरान भिड़े कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जेएनएन, शाहजहांपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के झटके से कांग्रेस में उबरने की कोशिश शुरू हो गई है। पेट्रोल व डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि व महंगाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट की ओर बढ़ने पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता भिड़ गए, जिस पर पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक उठाकर गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइंस भेज दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व जिला प्रभारी प्रदेश सचिव रिशाल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। बैठक के बाद वहां से जैसे ही कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए पुलिस व पीएसी के जवानों ने नगर निगम के पास बैरिकेडिग लगाकर सभी को रोक लिया। धक्का मुक्की होने पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। जब वे लोग नहीं माने तो गिरफ्तार करते हुए वहां से उठाकर पुलिस लाइंस भेज दिया। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिला प्रभारी रिशाल अहमद ने कहा महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। पेट्रोल ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया है जो बेहद शर्मनाक है। गिरफ्तारी देने वालों में पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, पवन सिंह, सुहेल बेग, तस्लीम अली खान, कृष्ण विनोद मिश्र, अतित कुमार बागी, अनूप वर्मा, फुरकान अहमद कुरैशी, मो. इरफान हसन, अदीब अहमद, गौरव त्रिपाठी अरुणोद मिश्र, मोहित शर्मा, राकेश मिश्र, प्रमोद पांडेय, रवि कैथवार आदि शामिल रहे।

किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। 127 कार्यकर्ताओं को बसों से पुलिस लाइंस ले जाकर नजरबंद किया था। उन्हें दोपहर बाद छोड़ दिया। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है।

अशोक पाल, प्रभारी निरीक्षक

chat bot
आपका साथी