गुरुनानक में जुटे सैकड़ों बाल वैज्ञानिक

शाहजहांपुर : मौसम और जलवायु की समझ विषय पर नोडल बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुनानक क

By Edited By: Publish:Sun, 12 Oct 2014 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 12 Oct 2014 11:24 PM (IST)
गुरुनानक में जुटे सैकड़ों बाल वैज्ञानिक

शाहजहांपुर : मौसम और जलवायु की समझ विषय पर नोडल बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुनानक कन्या हाईस्कूल में हुआ। इसमें मानवीय गतिविधियों से मौसम, जलवायु से संस्कृति, कृषि, स्वास्थ्य पर प्रभाव विषयों पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किए।

बाल विज्ञान कांग्रेस में सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्रा ऋतु वाष्र्णेय, निहारिका पाल, नैना सक्सेना ने मौसम व जलवायु का स्वास्थ्य पर प्रभाव प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर जजों की प्रशंसा पाई। प्रोजेक्ट के निदेशक टीचर फरहतआरा मलिक, ब्यूटी गुप्ता व रामौतार शर्मा रहे। वहीं जीजीआइसी की छात्रा वाणी सक्सेना, होशरूबा जैनब, पायल मिश्रा, उर्मिला रस्तोगी ने ह्यूमन एक्टिविटी एडवांटेज फुटप्रिंट प्रोजेक्ट शिक्षिका पूनम बेबी व रजनी सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत किया। सबसे अधिक प्रशंसा डा.वीरेंद्र स्वरूप ऐजुकेशन कॉलेज के प्रोजेक्ट ने प्रंशसा पाई। इस विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने रोजा थर्मल पॉवर हाउस, कृभको श्याम फर्टीलाइजर आदि उद्योगों का आबादी में स्वास्थ्य, वायुमंडल, जल पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव का सर्वे किया। इसके वृहद स्तर पर फोटो सहित आंकड़े प्रस्तुत किए। वोदिका भार्गव, सान्या सिंह, श्रुति चतुर्वेदी, आदित्य मिश्र, वेदांश चौहान, कनिष्क सिंह, अंकित पांडेय, सर्वेद्रमणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से चार प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इसमें गाइड टीचर रेखा अस्थाना की विद्वता को जजों ने काफी सराहा। आर्यकन्या इंटर कॉलेज से शिखा, महिमा सक्सेना, हाजरा खातून ने जलवायु प्रभाव मॉडल प्रस्तुत किया।

रेलवे इंटर कॉलेज के हरिहर प्रकाश पांडेय व परशुराम पाल ने गाइड शिक्षक विनयप्रकाश मिश्र के निर्देशन में मॉडल प्रस्तुत किया। तक्षशिला पब्लिक स्कूल के रौनक तुली, शिवांगी सिंह, शैफाली कपूर, शैफाली अग्निहोत्री, शिवांगी वर्मा, स्मृति गुप्ता, वर्षा वर्मा, प्रज्ञा कश्यप, तृप्ति यादव ने ग्लोबल वर्मिग पर मॉडल प्रस्तुत किया। गाइड टीचर विनय भट्ट रहे। वहीं एकमात्र परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा द्वितीय भी प्रतियोगिता में शामिल हुआ। इसमें शिक्षिका पूजा भार्गव व सुखमीत कौर के निर्देशन में सनोबर, साहिबा, नौशीन ने मच्छर का जीवनचक्र प्रस्तुत किया। गुरुनानक हाईस्कूल से मुस्कान मिश्रा ने राधा शर्मा के निर्देशन में मॉडल पेश किया। ग्लेरिंग पब्लिक हाईस्कूल के मोहित सिंह ने ऑक्सीजन उत्सर्जन के लिए धूप व छाया वाले स्थानों में उगने वाले पौधों में पर्णरंध्र घनत्व का अध्ययन मॉडल प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त इस्लामियां इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, बाबा विश्वनाथ विद्यालय, हरकुमार कन्या कॉलेज आदि कॉलेज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यातिथि पालिकाध्यक्ष तनवीर खां ने बाल वैज्ञानिकों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस ने बच्चों को हमेशा वैज्ञानिक विधि से अपने काम को अंजाम देने की सीख दी। बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक डा. इरफान ह्यूमन ने कहा पर्यावरण में किए गए छोटे से परिवर्तन से वर्षा, मिट्टी, आद्रता जैसे अजैवकीय कारक प्रभावित होते हैं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डा. पुष्पराज यादव, डा. टीबी यादव शामिल रहे। कार्यक्रम में मेजबान कॉलेज निदेशक गुरुप्रकाश सिंह, लोकपाल मनरेगा डा. एससी मिश्र, रणंजय यादव, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम उदघाटन मुख्यतिथि तनवीर खां ने किया। अंत में समस्त बाल वैज्ञानिकों को सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। आभार नूरी खान ने व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी