पीजीआइ में भर्ती हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना

शाहजहांपुर : वायरल से पीड़ित नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की हालत में सुधार नह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 12:49 AM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 12:49 AM (IST)
पीजीआइ में भर्ती हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना
पीजीआइ में भर्ती हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना

शाहजहांपुर : वायरल से पीड़ित नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की हालत में सुधार नहीं होने पर आज उन्हें लखनऊ स्थित पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के ¨सचाई मंत्री सहित कई मंत्री विधायक आदि उनका हालचाल लेने पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कई दिनों से वायरल से पीड़ित हैं। रविवार को वह यहां कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। तभी अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में लखनऊ ले जाया गया। इलाज के बाद भी उनके बुखार में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। जिस कारण सोमवार को पूर्वान्ह दस बजे कैबिनेट मंत्री को लखनऊ के पीजीआइ में भर्ती कराया गया। पीजीआइ के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम कैबिनेट मंत्री के उपचार में जुटी है। वहीं कैबिनेट मंत्री के भतीजे चंद्रशेखर खन्ना धीरू, भाजपा नेता सुचित सेठ, डॉ. वैभव खन्ना आदि भी मौजूद रहे। इधर, ¨सचाई मंत्री धर्मपाल ¨सह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, जल निगम के चेयरमैन जीबी पटनायक, विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉ. प्रदीप दुबे सहित कई मंत्री और विधायक भी कैबिनेट मंत्री का हालचाल जानने पहुंचे।

chat bot
आपका साथी