आसाराम आश्रम में हो रही गुरु पूर्णिमा की तैयारी

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के आसाराम के चर्चित रुद्रपुर आश्रम में गुरु पूर्णिमा मनाने की तैयारी शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Jul 2018 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jul 2018 10:55 PM (IST)
आसाराम आश्रम में हो रही गुरु पूर्णिमा की तैयारी
आसाराम आश्रम में हो रही गुरु पूर्णिमा की तैयारी

शाहजहांपुर : थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के आसाराम के चर्चित रुद्रपुर आश्रम में गुरु पूर्णिमा मनाए जाने की जोर शोर से तैयारियां चल रही है। दुष्कर्म आरोपी कथावाचक आसाराम के पूजन के लिए लोगों को आमंत्रण बांटे जा रहे।

बुधवार को आश्रम के सेवादार समेत शहर में भी उनके गुर्गो ने पत्रक बांटकर आश्रम में आमंत्रित किया। कथित संत व कथावाचक आसाराम अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। जोधपुर कोर्ट ने आरोप सिद्ध होने पर सजा भी सुना दी है। लेकिन उनके कुछ अंधभक्त अभी भी आसाराम की पूजा के दीवाने हैं। ऐसे कई गुर्गे आज शहर से लेकर आसाराम आश्रम तक दिखे। उन्होंने पत्रक बांटकर रुदपुर आश्रम में आसाराम की गुरु के रूप में पूजा के लिए आमंत्रण बांटा। देवेंद्र नाम के सेवादार ने क्षेत्र के लोगों को गुरु पूर्णिमा पर्व के लिए आमंत्रित किया। सूचना पर पुलिस हुई सक्रिय

आसाराम के रुद्रपुर आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाए जाने की तैयारी से पुलिस अनभिज्ञ थी। लेकिन जब मामला संज्ञान में लाया गया तो पुलिस सक्रिय हो गई। आश्रम की गतिविधियों पर नजर के लिए पहरा भी बिठा दिया गया है। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाए जाने की कोई जानकारी नहीं मिली। लेकिन यदि ऐसा है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी