यूं चले जाएंगे सुशांत नहीं होता यकीन

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के निधन से उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं। उनके साथ काम कर चुके अभिनेता आलोक पांडेय व नलनीश नील भी दुखी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 12:08 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jun 2020 12:08 AM (IST)
यूं चले जाएंगे सुशांत नहीं होता यकीन
यूं चले जाएंगे सुशांत नहीं होता यकीन

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के निधन से उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं। उनके साथ काम कर चुके अभिनेता आलोक पांडेय व नलनीश नील भी दुखी हैं। फिल्म एमएस धोनी में सुशांत के साथ धोनी के दोस्त चित्तू का किरदार निभाने वाले आलोक बताते हैं कि सुशांत काफी डाउन टू अर्थ थे। वह साथी कलाकारों को बहुत प्रोत्साहित करते थे। करीब 45 दिन उनके साथ शूटिग हुई। वह ऐसे व्यवहार करते थे जैसे गांव का कोई दोस्त हो। शूटिग के बाद सभी के लिए लिट्टी चोखा, चूड़ा, सिघाड़ा मंगवाते थे। फिल्म के बाद जब भी उनसे फोन पर बात होती वह अक्सर कहते थे कि घर आओ इत्मीनान से बातें होंगी। हालांकि करीब एक साल बाद ज्यादा संपर्क नहीं रहा। इंस्टाग्राम पर दोनों एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते थे। सुशांत के एनजीओ व जरूरतमंदों की पोस्ट देखकर उन्होंने खुला पत्र भी लिखा था, जिसमें कहा था कि दोस्त तुम रील नहीं रियल निकले। बकौल आलोक सुशांत अध्यात्मिक थे। वह चांद-तारों की बात करते थे, तो विज्ञान और गणित में भी उनकी रुचि थी। वह कहते थे क्या खोना-पाना सब कुछ मिल गया। जब आलोक ने परेशान होकर एक बार उनसे कहा कि मन करता है गांव चला जाऊं तो उन्होंने कहा कि पागल मत बनो, धैर्य रखो और काम करो। इतना सुलझा और शांत व्यक्ति इस तरह का कदम कैसे उठा सकता है समझ नहीं आता।

नलनीश नील ने सुशांत सिंह के साथ शुद्ध देसी रोमांस व छिछोरे में काम किया। छिछोरे में पांडु के किरदार में उनके साथ शूटिग के दौरान काफी मस्ती की। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वह नहीं नहीं होना चाहिए था। उनके पास सबकुछ था। पता नहीं क्या कारण रहा जो यह कदम उठाया। मेरा यह कहना है कि हालात मुश्किल जरूर हैं, लेकिन सब्र रखें।

chat bot
आपका साथी