पेट्रोल व डीजल की बढ़ी दरों के विरोध में उतरी आप

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 May 2018 12:31 AM (IST) Updated:Tue, 29 May 2018 12:31 AM (IST)
पेट्रोल व डीजल की बढ़ी दरों के विरोध में उतरी आप
पेट्रोल व डीजल की बढ़ी दरों के विरोध में उतरी आप

शाहजहांपुर : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्री को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को सौंपा।

आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।जबकि कच्चे तेल की कीमतें तब से 40 प्रतिशत कम हो चुकी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हो रहे है। मांग करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करना तेल कंपनियों की जिम्मेदारी है। क्योंकि गतिशील मूल्य निर्धारण की अवधारणा को भाजपा सरकार के द्वारा बदल दिया गया है और कहा जा रहा है कि हक विकल्पों का पता लगा रहे है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार समस्याओं के निस्तारण करने के बजाय राज्य सरकारों पर इसकी जिम्मेदारी डालने में जुटी है। कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ में बढ़ोत्तरी को नियंत्रित करने के लिए उत्पाद शुल्क में कमी लाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार की ओर से जल्द लाया जाये साथ ही जीएसटी की दरों में ही पेट्रोलियम पदार्थों को लाया जाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, जिला महासचिव कीर्तिमान प्रकाश, रामनरेश, विमल गोयल, जेबी ¨सह, ज्ञानेंद्र कुमार, रफी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी