निगोही चीनी मिल के 50 गन्ना क्रय केंद्र बंद

निगोही चीनी मिल के 50 गन्ना क्रय केंद्र गुरुवार को बंद कर दिए गए। गन्ना कैलेंडर की अंतिम पर्चियां निर्गत होने के बाद डीसीओ डा. खुशीराम भार्गव ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 May 2020 12:29 AM (IST) Updated:Fri, 15 May 2020 06:09 AM (IST)
निगोही चीनी मिल के 50 गन्ना क्रय केंद्र बंद
निगोही चीनी मिल के 50 गन्ना क्रय केंद्र बंद

जेएनएन, शाहजहांपुर : निगोही चीनी मिल के 50 गन्ना क्रय केंद्र गुरुवार को बंद कर दिए गए। गन्ना कैलेंडर की अंतिम पर्चियां निर्गत होने के बाद डीसीओ डा. खुशीराम भार्गव ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद क्रय केंद्र बंदी पर मुहर लगा दी।

गत वर्ष आठ नवंबर को शुरू निगोही चीनी मिल ने 62941 किसानों से 140.24 लाख क्विटल गन्ना खरीदकर पेराई कर 14.91 लाख क्विटल चीनी का उत्पादन किया। चीनी मिल ने पहली बार 26 लाख 82 हजार 902 लीटर एथेनॉल तथा एक लाख 72 हजार 621 लीटर सैनिटाइजर उत्पादन से भी इतिहास रचा। मिल गेट सहित 51 गन्ना क्रय केंद्रों का आवंटन हुआ था। किसानों की 12 पक्ष के 15 कालम तक की सभी पर्चियां निर्गत करने के बाद डीसीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बात की तथा गन्ना होने पर पर्यवेक्षक या ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से सम्पर्क कर आपूर्ति का आह्वान किया। डीसीओ ने शाहबाजनगर, मधवामई, बलेली, ऐंठापुर, कल्यानपुर, बेलखेडा मुड़िया सभा, अण्डखेड़ा, घुसगवां, सतवां, कोटावारी, नगरिया प्रयागपुर आदि गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आशीष त्रिपाठी उप-महाप्रबन्धक गन्ना, सर्वेश शर्मा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक निगोही समेत गन्ना समिति पुवायां के सचिव विनोद कुमार यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी