एडीओ के खिलाफ प्रधान हुए लामबंद

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : सहायक विकास अधिकारी पर मनमाने तरीके से वॉलपें¨टग कराने का आरोप लगात

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jul 2017 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jul 2017 06:30 PM (IST)
एडीओ के खिलाफ प्रधान हुए लामबंद
एडीओ के खिलाफ प्रधान हुए लामबंद

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :

सहायक विकास अधिकारी पर मनमाने तरीके से वॉलपें¨टग कराने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को ज्ञापन दिया, जिसमें कार्रवाई करने की मांग की।

मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले तिलहर ब्लाक के प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर तिलहर के एडीओ पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी लोग विकास भवन में डीपीआरओ के पास पहुंचे। जहां संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि एडीओ पंचायत प्रधानों को सूचना दिए बिना ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना की वॉल पे¨टग करा रहे हैं। उनके मनमाने तरीके से काम करने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानों ने एडीओ पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। सभी ने एक स्वर में एडीओ की जांच कराकर उनका स्थानांतरण अन्यत्र कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में गुड्डी, रामलली, ब्रजमोहन कश्यप, प्रेमपाल वर्मा, रेहाना, सोहनलाल, सर्वेश कुमार, सदावती, कृष्णादेवी, नर¨सह, नाजमा बेगम, जावीद अली, रामवती, छेदालाल, अर¨वद कुमार, कांति देवी आदि पंचायतों के प्रधान शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी