13 हजार श्रमिकों को मिलेगी एक हजार की मदद

जनपद में 38 हजार प्रवासी श्रमिक लौटे हैं। शासन ने प्रत्येक श्रमिक परिवार को एक हजार की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 11:32 PM (IST)
13 हजार श्रमिकों को मिलेगी एक हजार की मदद
13 हजार श्रमिकों को मिलेगी एक हजार की मदद

जेएनएन, शाहजहांपुर : जनपद में 38 हजार प्रवासी श्रमिक लौटे हैं। शासन ने प्रत्येक श्रमिक परिवार को एक हजार की आर्थिक मदद की घोषणा की है। इसके लिए जनपद में प्रवासी श्रमिकों के मुखिया के चयन के साथ ही उनके आधार व खाता नंबर संग्रह का काम चल रहा है। सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर ने परियोजना निदेशक धर्मेद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चंद्र पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार आदि की मदद से डाटा फीडिग कराने में लगे हैं। रात दिन की मेहनत के बाद 80 फीसद श्रमिकों का डाटा फीड हो चुका है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिकों के खाते में पैसा भेजकर योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद जनपद से भी करीब 13 हजार श्रमिक परिवार के मुखिया के खाते में एक हजार की धनराशि भेजी जाएगी।

chat bot
आपका साथी