कबीर स्थली के विकास में कमियां को पूरा करेंगे: रमापति

पूर्व सांसद के सपनों को साकार करना ही सची श्रद्धांजलि वैभव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:41 PM (IST)
कबीर स्थली के विकास में कमियां को पूरा करेंगे: रमापति
कबीर स्थली के विकास में कमियां को पूरा करेंगे: रमापति

संतकबीर नगर : संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की याद में स्मृति संयोजन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कबीर चौरा के महंत विचार दास ने किया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कबीर स्थली के विकास में जो कमियां रह गयी हैं, उसे वह पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि पुत्र के मोह में सबको विमुक्त करना ठीक नहीं। जो जनसैलाब हमारे साथ था, उससे ऊर्जा मिली। उनकी स्मृतियां हमारे पास एक धरोहर के रूप में मौजूद हैं। हमारी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास का नारा कबीर की धरती से दिया था। उसे यहां के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने संसद में बुलंद करने का कार्य किया। उनकी अनुपस्थिति में भी हमें उनके सपनों को साकार करना है। उदयराज राय ने स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की याद में उनकी प्रतिमा लगवाने की बात कही। नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन के पति राजेश कुमार वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा ने कहा कि उनके कहे शब्द '' हम रहें न रहें, दीपक जलाना चाहिए'' आज भी हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाते हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित अवश्य होगी। युवा नेता वैभव चतुर्वेदी और नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी हमारे प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उनके सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कबीर चौरा परिसर में कबीर अकादमी सहित अनेक विकास कार्य हो रहे हैं, यह सब उन्हीं के प्रयासों का प्रतिफल है। वह यहां के लोगों के दिलों में सदैव जिदा रहेंगे। मृगेंद्र राम त्रिपाठी ने पिता को नमन करते हुए कहा कि उनके पिता ने जो सपना देखा था, उन्हें टूटने देना नहीं है। इस जिले के लोगों ने जो प्यार दिया है, उसके ऋणी रहेंगे। उनके पिता कबीर स्थली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फलता फूलता हुआ देखना चाहते थे। महंत विचारदास ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने कबीर के जीवन को आत्मसात किया। उनकी इच्छा थी कि कबीर साहेब को पूरा विश्व जाने। लोग उनके जीवन से प्रेरणा ले। कबीर स्थली के विकास के लिए जीवनभर प्रयत्नशील रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजन तिवारी, शेखर राम त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, दिगपाल पाल, प्रिस अगम सिंह, राममिलन यादव, रामआशीष मौर्य, सेतवान राय, डा. हरिशरण शास्त्री, नाथ साहेब, अंकुर राज तिवारी, जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, ब्रह्माशंकर भारती, मेंहदी हसन, मोहम्मद असरद के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी