हम करेंगे मतदान, लोकतंत्र को बनाऐंगे मजबूत

संतकबीर नगर : देश हमारा है, भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था दुनिया में सबसे अलग है। सभी को अनिवार्य रूप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 11:52 PM (IST)
हम करेंगे मतदान, लोकतंत्र को बनाऐंगे मजबूत
हम करेंगे मतदान, लोकतंत्र को बनाऐंगे मजबूत

संतकबीर नगर : देश हमारा है, भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था दुनिया में सबसे अलग है। सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करके इसे मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।

सोमवार को मेहदावल विकास खंड के ग्राम खजुराकला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उदय सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्र ने सभी को खुद मतदान करने के साथ ही परिवार के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसमें जनसहभागिता बढ़ जाने से लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। इस दौरान संजीता मिश्रा, ध्रुवनाथ मौर्य, उमेश दूबे, सिद्धनाथ दूबे, मनोज मिश्र, हृदयेश सिंह, मनोज पाठक, दीपक मिश्र, राजू मिश्र, रामकुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी