सीएमओ की जांच में गायब मिले दो कर्मी ,वेतन बाधित

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविद सिंह ने शनिवार को दो स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्वास्थ्यकर्मी गायब मिले। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:35 AM (IST)
सीएमओ की जांच में गायब मिले दो कर्मी ,वेतन बाधित
सीएमओ की जांच में गायब मिले दो कर्मी ,वेतन बाधित

संतकबीर नगर :मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविद सिंह ने शनिवार को दो स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्वास्थ्यकर्मी गायब मिले। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।

सीएमओ ने दिन में लगभग 11 बजे सीएचसी सेमिरियावां की जांच किया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जगदीश पटेल अपने कक्ष में बैठकर ओपीडी चला रहे थे। हाजिरी रजिस्टर में दो स्टाफ नर्स मौजूद नहीं मिलीं। दोनों का बेतन तत्काल प्रभाव से उन्होंने बाधित कर दिया। दवाओं के व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने पर व्यवस्था ठीक मिली। इसके बाद वह सीएचसी सांथा पर पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.एसके सिंह मौजूद थे।अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई करवाने का निर्देश दिया। परिसर में निर्माणाधीन बायोमिडकल वेस्ट कक्ष भी अधूरा मिला। इस दौरान डा. एके सिन्हा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी