Sant Kabir Nagar News: दो भाइयों के लिए खेत देखना बना काल, नहीं पता था एक झटके में खत्‍म हो जाएगी दोनों की जिंदगियां

Sant Kabir Nagar Road Accident उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह एक सड़‍क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक भाई सुबह साइकिल से खेत देखने गया था। वापसी में उसे दूसरा भाई मिल गया और उसे साइकिल पर बैठाकर घर कि निकला। रास्‍ते में ही हादसा हो गया।

By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla Publish:Fri, 29 Mar 2024 11:51 AM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 11:51 AM (IST)
Sant Kabir Nagar News: दो भाइयों के लिए खेत देखना बना काल, नहीं पता था एक झटके में खत्‍म हो जाएगी दोनों की जिंदगियां
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

 जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियरा चौराहे के पास शुक्रवार को सुबह के समय तेज गति से आ रही डीसीएम ने ओवरटेक करके आगे निकलने के प्रयास में अलग-अलग साइकिल में सवार दो भाइयों को ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोतवाली खलीलाबाद थाना के केकरहिया गांव निवासी 62 वर्षीय विश्राम शर्मा पुत्र रामशंकर गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियरा चौहारा पर पेट्रोल पंप के समीप अपना मकान बनाकर परिवार के सदस्यों के साथ करीब पांच वर्ष से रह रहे थे। वहीं उनके 55 वर्षीय भाई बुधिराम शर्मा मनियरा चौराहे पर सैलून की दुकान चलाते थे।

इसे भी पढ़ें- मुख्तार के साथ आतंक के 'अध्याय' का भी अंत, माफिया के साथ ही दफन हो गए कई राज भी

शुक्रवार को विश्राम शर्मा केकरहिया गांव स्थित अपने खेत को देखने गए थे। यहां से वह और उनके भाई बुधिराम अपने-अपने साइकिल से मनियरा चौराहा आ रहे थे। ये सुबह के करीब साढ़े आठ बजे मनियरा चौराहा पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही डीसीएम ने ओवरटेक कर आगे निकलने के प्रयास में इन्हें ठोकर मार दी।

इस घटना में साइकिल सवार दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। इनका रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी रामकृपाल सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-भाजपा का यह नेता नहीं होता तो मुख्तार-मुख्तार नहीं होते, इनकी हत्‍या के लिए एके-47 से चलाई थी 400 राउंड से ज्यादा गोलियां

chat bot
आपका साथी