तुलसी विवाह: प्रभु के अंश की पूजा आज

संतकबीर नगर :कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर सोमवार को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूजन-

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:58 PM (IST)
तुलसी विवाह: प्रभु के अंश की पूजा आज
तुलसी विवाह: प्रभु के अंश की पूजा आज

संतकबीर नगर :कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर सोमवार को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना की जाएगी। तुलसी विवाह पर्व विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर तुलसी जन्म व विवाह प्रसंग कथा आदि के कार्यक्रम आस्थावानों द्वारा किए जाएंगे। घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीहरि से सुख, समृद्धि की कामना होगी।

समय माता मंदिर खलीलाबाद, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ समेत विभिन्न स्थानों पर पूजन, कथा आदि का आयोजन किया गया। आचार्य घनश्याम मिश्रा के अनुसार जालंधर के अत्याचार से सभी त्रस्त थे, लेकिन उसकी पत्नी वृंदा के ईश भक्ति व धार्मिकता से देवता प्रसन्न रहते थे। प्रभु ने उसके स्त्रीत्व की रक्षा होने तक पति के जीवित रहने का वरदान दिया। असुर अत्याचार बढ़ने के बाद भगवान श्रीहरि विष्णु पति का रूप धारण घर पहुंचे, पति को सामने पाकर ¨वदा ने सर्वस्व समर्पण कर दिया। उसी दौरान भगवान ने साक्षात दर्शन देकर उसे वरदान दिया। इससे पूजन व केश को तुलसी के रूप में पूजे जाने की बात कहीं। साथ ही उसे अपने अंश का नाम दिया। इस मौके पर अनेकों लोगों ने घर में तुलसी पौध का रोपण व पौध के समीप मिट्टी के दीये जलाकर पूजन-अर्चन कर आहूतियां प्रदान करते है। इस मौके पर पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना की जाएगी।

chat bot
आपका साथी