बच्चों के ज्ञानवर्धन में पुस्तकालय की भूमिका अहम

संतकबीर नगर सेमरियावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नौवाडीह प्रथम में गुरुवार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) राजीव उपाध्याय ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया। सरकार के पहल की सराहना करते हुए विभाग की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 06:45 PM (IST)
बच्चों के ज्ञानवर्धन में पुस्तकालय की भूमिका अहम
बच्चों के ज्ञानवर्धन में पुस्तकालय की भूमिका अहम

संतकबीर नगर : सेमरियावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नौवाडीह प्रथम में गुरुवार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन

(एआरपी) राजीव उपाध्याय ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया। सरकार के पहल की सराहना करते हुए विभाग की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि पुस्तकें ज्ञानवर्धन का माध्यम होती हैं। शिक्षकों को कोर्स के साथ ही छात्रों को विभिन्न विषय वस्तुओं पर आधारित पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रेरित भी करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सर्वेश नागवंशी, शिक्षामित्र सुनील श्रीवास्तव, चंद्रबली, प्रभात कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी