मोदी व योगी की सरकार में हो रहा देश व प्रदेश का विकास: परिवहन मंत्री

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 11:27 PM (IST)
मोदी व योगी की सरकार में हो रहा देश व प्रदेश का विकास: परिवहन मंत्री
मोदी व योगी की सरकार में हो रहा देश व प्रदेश का विकास: परिवहन मंत्री

संतकबीर नगर : प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है।

परिवहन मंत्री बुधवार को खलीलाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है लूट, हत्या, डकैती की घटनाओं पर अंकुश लग चुका है। अपराधी या तो जेल में या प्रदेश छोड़ दिए हैं। गरीब को पक्का मकान, राशन, किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इससे पूर्व कांटे व सरैया बाईपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक अंकुर राज तिवारी, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, नगरपालिका के चेयरमैन खलीलाबाद श्याम सुदंर वर्मा, संगीता वर्मा, सुधांशु सिंह, सत्यपाल पाल, दिग्पाल पाल, वेदप्रकाश सिंह, धीरज पांडेय, मृत्युंजय राय, अश्वनी चौरसिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे। रोडवेज बस डिपो के लिए मंत्री से मिले कार्यकर्ता

भारतीय स्वतंत्र पंच पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री से खलीलाबाद में बस स्टेशन स्थापित कराने की मांग की। प्रदीप गुप्ता भोजवल के नेतृत्व में सौंपे मांग पत्र में कहा कि खलीलाबाद मुख्यालय है। जनपद की स्थापना के 25 वर्षों से बस अड्डे का निर्माण नहीं कराया जा सका है। पूर्व में पुरानी पुलिस लाइन में बस स्टेशन था कितु उदासीनता से बंद हो गया। मौके पर रत्नेश गुप्ता, सोनू चौहान, संदीप कुमार, कृष्णा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने एडीओ पंचायत आनंद मोहन

संतकबीर नगर: नाथनगर ब्लाक के एडीओ पंचायत आनंद मोहन सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने हैं। इनके मनोनयन पर जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए सदैव काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी