शहर में साप्ताहिक लाकडाउन में कल से चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

संतकबीर नगर कोविड-19 महामारी से बचाव में नगरपालिका परिषद (नपा) खलीलाबाद के कर्मियों का अभियान चल रहा है। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन होने पर विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:44 PM (IST)
शहर में साप्ताहिक लाकडाउन में कल से चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
शहर में साप्ताहिक लाकडाउन में कल से चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

संतकबीर नगर: कोविड-19 महामारी से बचाव में नगरपालिका परिषद (नपा) खलीलाबाद के कर्मियों का अभियान चल रहा है। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन होने पर विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। साफ-सफाई के साथ कूड़ा हटाकर सार्वजनिक स्थानों व मोहल्लों को सेनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए कर्मियों की टोली बनाकर जिम्मेदारी दी गई है।

नियमित सफाई के साथ शनिवार की सुबह छह बजे से दो बजे व दूसरी टोली दिन में दो बजे से आठ बजे रात्रि तक स्वच्छता कार्य करेगी। इसके साथ ही 25 वार्ड व सीमा विस्तार में शामिल 16 ग्राम पंचायतों में कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। दिवसवार अप्रैल माह तक कार्य के अनुसार कर्मियों को लगाया गया है।

अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि नियमित सफाई के साथ दो टैंकर व पांच हाथ वाली छोटी मशीन के माध्यम से सेनिटाइजेशन किया जा रहा है।

---------

जिले में 1886 लोगों को लगा कोरोना का टीका

संतकबीर नगर : जनपद के दस स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को 1886 लोगों को कोरोना का टीका लगा। इन केंद्रों पर 27 सौ लक्ष्य के सापेक्ष 69.85 फीसद लोगों का टीकाकरण हुआ। सर्वाधिक टीकाकरण नाथनगर में हुआ। यहां तीन सौ का लक्ष्य था लेकिन उसके सापेक्ष 400 लोगों को टीका लगाया गया।

प्रभारी मुख्य चिकित्याधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन कोविसील्ड व कोवैक्सीन लगाया जा रहा है। प्रतिदिन का लक्ष्य तय करके सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण चल रहा है। पात्र लोगों को हर हाल में केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाना चाहिए। कोरोना की जंग में जीत के लिए टीका का लगा होना आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी