157 मतों से फिर विजयी हुए खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा

संतकबीर नगर कोर्ट के आदेश पर नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से तीसरी बार मतगणना शुरू हुई। वीडियोग्राफी के बीच कलेक्ट्रेट हाल में हुई मतगणना में वर्तमान चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा 157 मतों से विजयी घोषित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:52 PM (IST)
157 मतों से फिर विजयी हुए खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा
157 मतों से फिर विजयी हुए खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा

संतकबीर नगर: कोर्ट के आदेश पर नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से तीसरी बार मतगणना शुरू हुई। वीडियोग्राफी के बीच कलेक्ट्रेट हाल में हुई मतगणना में वर्तमान चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा 157 मतों से विजयी घोषित किए गए।

पहले चक्र में बसपा के जगत जायसवाल चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा से आठ मतों से आगे रहे। दूसरे चक्र में श्यामसुंदर ने 318 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे और चौथे चक्र में भी श्यामसुंदर ने बढ़त बनाए रखी और 157 मतों से जीत गए।

मालूम हो कि वर्ष 2017 में नगरीय निकाय का चुनाव हुआ था। एक दिसंबर को मतों की गिनती हुई थीं। भाजपा के श्यामसुंदर वर्मा को विजयी घोषित किया गया था। इस पर प्रतिद्वंदी बसपा के जगत जायसवाल ने कोर्ट का दामन थामा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन ने मतों में हेरा-फेरी करके गलत तरीके से श्यामसुंदर वर्मा को विजयी घोषित कर दिया। कोर्ट के आदेश पर 10 फरवरी 2021 को कलेक्ट्रेट हाल में पुनर्मतगणना हुआ था। जिला प्रशासन ने श्यामसुंदर वर्मा को तब 156 मतों से विजयी घोषित कर दिया था। इस पर जगत जायसवाल ने मतगणना में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने पुन: मतों की गिनती कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को कलेक्ट्रेट हाल में होने वाली मतों की गिनती के लिए 12 टेबल लगाए गए थे। इसमें 12 पर्यवेक्षक व 36 गणना सहायक कुल 48 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मेंहदावल के एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी को रिटर्निंग आफिसर(आरओ) व खलीलाबाद के तहसीलदार रहे शशांक शेखर राय को असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर(एआरओ) नामित किया गया था।

chat bot
आपका साथी