मौसम व जलवायु से जागरूक होंगे विद्यार्थी

संतकबीर नगर : शनिवार को एचआर इंटर खलीलाबाद में विज्ञान कार्यशाला लगेगी। सुबह 10 बजे से लगने वाली का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 12:17 AM (IST)
मौसम व जलवायु से जागरूक होंगे विद्यार्थी
मौसम व जलवायु से जागरूक होंगे विद्यार्थी

संतकबीर नगर : शनिवार को एचआर इंटर खलीलाबाद में विज्ञान कार्यशाला लगेगी। सुबह 10 बजे से लगने वाली कार्यशाला में विद्यार्थियों को मौसम व जलवायु के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को ऋतु परिवर्तन के कारण व मौसम में बरते जाने वाली सावधानियों व क्रिया कलापों से अवगत कराया जाएगा।

यह जानकारी शुक्रवार को देते हुए जिला विज्ञान समन्वयक निशा यादव ने बताया कि विज्ञान के साथ जलवायु व मौसम के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यशाला कराई जा रही है। विद्यार्थियों को विषय की रोचक ढंग से जानकारी विज्ञान शिक्षक व विशेषज्ञ देंगे। कार्यशाला का शुभारंभ डीआइओएस शिवकुमार ओझा 11 बजे करेंगे।

chat bot
आपका साथी