संतकबीरनगर में भगवा लहराया, महागठबंधन को झटका

संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र-62 में मोदी लहर के आगे बाकी दल पस्त हो गए। भाजपा के प्रवीन कुमार निषाद 35749 मतों के अंतर से विजयी हुए। महागठबंधन दूसरे व कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। यहां भगवा लहराया महागठबंधन को करारा झटका लगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 11:49 PM (IST)
संतकबीरनगर में भगवा लहराया, महागठबंधन को झटका
संतकबीरनगर में भगवा लहराया, महागठबंधन को झटका

संतकबीर नगर: संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र-62 में मोदी लहर के आगे बाकी दल पस्त हो गए। भाजपा के प्रवीन कुमार निषाद 35,749 मतों के अंतर से विजयी हुए। महागठबंधन दूसरे व कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। यहां भगवा लहराया, महागठबंधन को करारा झटका लगा।

मतगणना स्थल हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय-खलीलाबाद में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा के प्रवीन कुमार निषाद को 4,67,543 मत, महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को 4,31,794 मत तथा कांग्रेस के भालचंद्र यादव को 1,28,506 वोट प्राप्त हुए। वहीं मौलिक अधिकार पार्टी के अखिलेश कुमार को 8025 मत, बहुजन मुक्ति पार्टी के आनंद कुमार गौतम को 3,987 मत, निर्दल प्रत्याशी राजेंद्र यादव उर्फ कर्नल साहब को 6932 मत व लोटन उर्फ लौटन प्रसाद 3972 प्राप्त हुए। यहां से ये सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी