कठिनइयां में नहाने गए तीन में से एक किशोर की मौत

हुली थानाक्षेत्र के सिदाही गांव के निकट कठिनइयां नदी में नहाने आए तीन में से एक किशोर की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 08:40 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 08:40 PM (IST)
कठिनइयां में नहाने गए तीन में से एक किशोर की मौत
कठिनइयां में नहाने गए तीन में से एक किशोर की मौत

संत कबीरनगर : महुली थानाक्षेत्र के सिदाही गांव के निकट कठिनइयां नदी में नहाने आए तीन में से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक के परिजन शव को घर लेकर चले गए जबकि दों का उपचार निकट के निजी अस्पताल में हो रहा है।

बस्ती जनपद के लालगंज थानाक्षेत्र के महथा गांव निवासी नबी मोहम्मद का महुली थानाक्षेत्र के भगौतीपुर में ससुराल है। ये कुछ वर्षों से महुली में रह-रहे है। रविवार को दोपहर के करीब डेढ़ बजे इनका 14 वर्षीय बेटा इमरान उर्फ गोलू, पड़ोस के 14 वर्षीय एजाज पुत्र अशरफ व 15 वर्षीय हमजा के साथ सिदाही गांव में कठिनइयां नदी के किनारे पहुंचे। ये तीनों दोस्त नहाने के लिए नदी में उतर गए। स्नान करते समय ये तीनों डूबने लगे। नदी के तट पर मछली पकड़ रहे लोगों ने दो किशोरों को नदी से बाहर निकाला। घंटों प्रयास के बाद इमरान उर्फ गोलू का शव बाहर निकाला गया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर उठा ले गए। एजाज और हमजा का उपचार महुली के निजी अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी