पुलिस को देखकर भागने लगे नमाजी

पुलिस और प्रशासन की टीम को देखकर मस्जिद से निकलकर नमाजी भागने लगे। पुलिस ने लाठी भांज कर इन्हें तितर-बितर किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 09:38 PM (IST)
पुलिस को देखकर भागने लगे नमाजी
पुलिस को देखकर भागने लगे नमाजी

संत कबीरनगर: महुली कस्बे में बस्ती मार्ग पर स्थित एक मस्जिद के मुख्य गेट पर पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर के डेढ़ बजे ताला जड़ दिया। यहां पर कुछ लोगों द्वारा मस्जिद के पिछले गेट से अंदर घुसकर जुमे की नमाज अदा करने की सूचना मिली थी। एसडीएम-धनघटा प्रमोद कुमार, सीओ अंबरीश भदौरिया और दारोगा आरपी यादव यहां पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम को देखकर मस्जिद से निकलकर नमाजी भागने लगे। पुलिस ने लाठी भांज कर इन्हें तितर-बितर किया।

डीएम रवीश गुप्त और एसपी ब्रजेश सिंह शुक्रवार को महुली थानाक्षेत्र के विश्वनाथपुर, हरिहरपुर, महुली, नाथनगर, मुखलिसपुर आदि मुख्य कस्बों में लाकडाउन की स्थिति का जायजा लिए। इन्होंने कहा कि लोगों को जरूरत का सामान आसानी से उपलब्ध कराने, बाहर से आने व जांच कराने से मना करने वाले लोगों तथा सब्जी व अन्य सामग्री का अधिक मूल्य लेने वाले कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके इतर महुली थाने मे एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, एसओ के साथ बैठक करके लाकडाउन को सफल बनाने पर चर्चा की।

chat bot
आपका साथी