मनरेगा कार्य ठप होने से प्रधानों ने जताई नाराजगी

संतकबीर नगर: नाथनगर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बंद पड़ी मनरेगा योजना से नाराज ग्राम प्रधानों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 11:46 PM (IST)
मनरेगा कार्य ठप होने से प्रधानों ने जताई नाराजगी
मनरेगा कार्य ठप होने से प्रधानों ने जताई नाराजगी

संतकबीर नगर: नाथनगर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बंद पड़ी मनरेगा योजना से नाराज ग्राम प्रधानों ने सोमवार को ब्लाक परिसर विरोध जताया। ब्लाक कार्यालय में तलाबंदी किया।

प्रधानो ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष मथुरा ¨सह ने अरोप लगाते हुए कहा कि जब से नाथनगर ब्लाक की मनरेगा योजना का प्रभार पीडी को मिला है तब से ब्लाक की

ग्राम पंचायतों मे पूरी योजना बंद है। मजदूर दर-दर ठोकर खाने को विवश है। वार्ता के दौरान बीडीओ ने प्रधानो की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर दुर्गेश तिवारी, महेश यादव, मदन लाल साहू, दिनेश यादव, रामपति चौहान, सुरेश चौधरी, वीरेंद्र निषाद, सुभाष चौधरी, विनोद यादव, ओम प्रकाश, तारिफ अली उर्फ राजू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी