बेसहरा पशुओं ने पुलिस बूथ पर जमाया कब्जा

मेंहदावल के टड़वरिया पुलिस बूथ पर बेसहारा पशुओं ने कब्जा जमा रखा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 07:56 PM (IST)
बेसहरा पशुओं ने पुलिस बूथ पर जमाया कब्जा
बेसहरा पशुओं ने पुलिस बूथ पर जमाया कब्जा

संत कबीरनगर : मेंहदावल के टड़वरिया पुलिस बूथ पर बेसहारा पशुओं ने कब्जा जमा रखा है। बस्ती-मेंहदावल-कैंपियरगंज-तमकुहीराज (बीएमसीटी) मार्ग के बगल में स्थित इस पुलिस बूथ पर पुलिस की जगह बेसरहा पशु रहते हैं।

मेंहदावल थाने का टड़वरिया चौराहा बेहद संवेदनशील स्थान है। यहां व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ सरकारी बैंक भी हैं। यहां से प्रतिदिन करोडों का व्यापार होता है। लोगों को बेहतर सुरक्षा देने के लिए चौराहे पर पुलिस बूथ का निर्माण कराया गया है। यहां तैनात पुलिस कर्मी अक्सर यहां से गायब रहते हैं। मेंहदावल के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि पुलिस बूथ पर 24 घंटे के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अगर पुलिसकर्मी वहां नहीं रहते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी