मौका मिला तो बंद करवा दूंगा देश के सभी मदरसे

देश को है राष्ट्रवादी मुसलमानों की जरूरत पाकिस्तान का गाने वालों को भारत में रहने का हक नहीं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:13 PM (IST)
मौका मिला तो बंद करवा दूंगा देश के सभी मदरसे
मौका मिला तो बंद करवा दूंगा देश के सभी मदरसे

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसों में आतंकी पैदा होते हैं। उन्हें कभी मौका मिला तो वह देश के सभी मदरसों को बंद करवा देंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को कुचले बगैर दुनिया में कभी शांति नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि इस देश को राष्ट्रवादी मुसलमानों की जरूरत है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जैसे लोगों को जनता अपना हीरो मानती है। ऐसे लोग नहीं चाहिए जो खाते अपने देश का हैं और गाते पाकिस्तान का हैं। ऐसे लोगों को देश में रहने का हक नहीं है।

ठाकुर रघुराज सिंह शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे दिन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे थे। डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मदरसों को आतंकवादियों का अड्डा कहा। उन्होंने कहा कि मदरसों में आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता है। मदरसे से निकलने वाले व्यक्ति की सोच आतंकी होती है। पाकिस्तान ऐसे लोगों के बल पर ही देश में षड्यंत्र रचता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे हर वर्ग के लोगों का विकास हो। सरकार नई शिक्षा नीति लाकर लोगों को विकास के पथ पर आगे ले जा रही है, लेकिन मदरसों में आज भी मजहबी कट्टरता सिखाई जाती है। अधिकांश मुसलमानों को यह पता नहीं है कि उनके पूर्वज भी कभी सनातनी थे। ईसाई, मुसलमानों के साथ ही अन्य धर्मों का इतिहास कुछ सौ सालों का है, लेकिन सनातन धर्म लाखों वर्ष पुराना है।

chat bot
आपका साथी