मन में हसरतों के दीप, दुकानों पर खरीदारी की होड़

दीपावली का पर्व सनातन संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। इस दौरान धन के देवी लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही लोग परिवार और समाज की मंगलकामना करते हैं। त्योहार का दिन निकट आने के साथ ही तैयारियों के लिए बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग बुधवार को खरीदारी करने में जुटे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 11:20 PM (IST)
मन में हसरतों के दीप, दुकानों पर खरीदारी की होड़
मन में हसरतों के दीप, दुकानों पर खरीदारी की होड़

संतकबीर नगर: दीपावली का पर्व सनातन संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। इस दौरान धन के देवी लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही लोग परिवार और समाज की मंगलकामना करते हैं। त्योहार का दिन निकट आने के साथ ही तैयारियों के लिए बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग बुधवार को खरीदारी करने में जुटे रहे।

धनतेरस और दीपावली को लेकर दुकानों को सजाने का कार्य पहले ही किया जा चुका है। खलीलाबाद कस्बे के गोला बाजार, बाईपास, आजाद तिराहा, समय माता मंदिर के निकट और मोती चौराहे पर लगी दुकानों पर दिन भर भीड़ जमा रही। मिट्टी के दियों के साथ ही विभिन्न आकृति और रंगो वाले दीयों को खरीदने की होड़ लगी रही। हालांकि चाइनीज सामानों और झालरों को लेकर पिछले कुछ वर्षाें में लोगों का रुझान भले ही कम हुआ है परंतु बाजार में इनकी लड़यिा सजाकर ग्राहकों को आर्किषत किया जाता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे खरीदा भी। मंहगाई होने के बाद भी त्योहार के प्रति लोगों की दीवानगी भारी पड़ती दिखी। महिलाओं में इसे लेकर विशेष उत्साह रहा।

दीपावली को लेकर बच्चों के लिए कपड़े खरीदने में भी लोग जुटे रहे। दिन भर बाजार में रौनक रहने के बाद शाम को भीड़ बढ़ती गई। परिवार के साथ नौकरी पेशा लोग भी पसंदीदा सामानों का इंतजाम करने के लिए निकल पड़े।

हिदू संस्कृति में काíतक अमावस्या का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ करने से अनिवार्य रूप से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। घरों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन करने के बाद मंगलकामना की जाती है।

chat bot
आपका साथी