डांडिया की मस्ती में झूमे सभी संग

संतकबीर नगर : दशहरा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जागरण में भक्ति गीतों की धारा बही। शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 11:09 PM (IST)
डांडिया की मस्ती में झूमे सभी संग
डांडिया की मस्ती में झूमे सभी संग

संतकबीर नगर : दशहरा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जागरण में भक्ति गीतों की धारा बही। शनिवार की रात आर्ट ऑफ लि¨वग द्वारा शहर के मुखलिसपुर में डांडिया का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न फिल्मी गीतों में सदस्यों ने नृत्य कर मनोरंजन किया। सभी एक दूसरे से भेदभाव भुलाकर आपसी सहयोग एवं सद्भाव का परिचय दिया। छोटे-बड़े सभी में नृत्य संगीत की मस्ती छायी रही। उपस्थित लोगों करतल ध्वनि से सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीतू जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आपसी सौहार्द बढ़ता है। संस्था ने समाज सेवा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके प्राप्त करने में आसानी होगी। अमित जैन ने कहा कि डांडिया नृत्य नवरात्र उत्सव का प्रतीक माना जाता है। यह हमारी संस्कृति व सभ्यता की विरासत है। हमें इसे बचाएं रखने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके कार्य करना होगा।

इस मौके पर विकास गुप्ता, विनीत चड्ढा, सुभाष गुप्ता, पवन जायसवाल, दिनेश अग्रहरि, सुभाष श्रीवास्तव, विजय प्रताप ¨सह, डा. केसी पांडेय, रवि वर्मा, संतोष वर्मा, श्रवण अग्रहरि, गौरव रुंगटा, रमेश गुप्ता, ¨प्रस वर्मा, हीरालाल कसौधन, डा. विजय गुप्ता, डा. अशोक चौधरी, मनोज ¨सह, संतोष गुप्ता, प्रदीप जैसवाल, दीपक रुंगटा, संध्या ¨सह, बीनू ¨सह, ज्योति वर्मा, रीतू मिश्रा, रामकुमार वर्मा, हीरालाल कसौधन, संतोष वर्मा, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी