घेराव करने लखनऊ जाएंगे रसोइया

रसोइया कल्याणकारी समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को ब्लाक परिसर में हुई। बैठक में रसोइयों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र के रसोइयों ने ब्लाक परिसर में बैठक कर समस्या का समाधान न होने पर 6 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने की रणनीति बनाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 11:15 PM (IST)
घेराव करने लखनऊ जाएंगे रसोइया
घेराव करने लखनऊ जाएंगे रसोइया

संतकबीर नगर: रसोइया कल्याणकारी समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को ब्लाक परिसर में हुई।

बैठक में रसोइयों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र के रसोइयों ने ब्लाक परिसर में बैठक कर समस्या का समाधान न होने पर 6 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने की रणनीति बनाई है।

जिला संयोजक राम चरन गौड़ ने कहा कि रसोइया के समस्या को लेकर अब तक प्रदर्शन लखनऊ में चला। ¨कतु सरकार ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे अब हम सब छह फरवरी को विधानसभा भवन का घेराव करेंगे। इसमें हर ब्लाक की सहभागिता सुनिश्वित की जाएगी। जिला महामंत्री नीलाम तिवारी ने कहा कि रसोइयों की समस्या को हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगें।

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सरोज देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, कमलावती, हसरतुन्निशा, रीता देवी, सुभावती के अलावा तमाम रसोइया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी