जयघोष के बीच निकली मां लक्ष्मी-गणेश की शोभायात्रा

जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश पर्व दीपावली हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। मांलक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं शोभायात्रा के साथ जयघोष के बीच भक्तिमय माहौल में शुक्रवार को विसर्जित की गई। शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। शोभायात्रा का दर्शन व भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए तांता लगा लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 11:22 PM (IST)
जयघोष के बीच निकली मां लक्ष्मी-गणेश की शोभायात्रा
जयघोष के बीच निकली मां लक्ष्मी-गणेश की शोभायात्रा

संतकबीर नगर : जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश पर्व दीपावली हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। मांलक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं शोभायात्रा के साथ जयघोष के बीच भक्तिमय माहौल में शुक्रवार को विसर्जित की गई। शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। शोभायात्रा का दर्शन व भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए तांता लगा लगा रहा।

जनपद में तकरीबन तीन सौ पचास प्रतिमाओं में शहर में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर मूर्तियां स्थापित की गई थी। खलीलाबाद समय माता मंदिर परिसर में हवन-पूजन के पश्चात सामूहिक आरती की गई। आरती के पश्चात मंदिर चौक से शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण कराया गया। पंडालों में स्थापित प्रतिमाएं ट्रक व ट्राली पर रखने के पश्चात शहर के विभिन्न मार्गों से गाजे-बाजे व जयघोष के साथ भ्रमण कराया गया। प्रतिमाएं मुख्य चौक पर एकत्र की गईं। यहां से एक साथ मगहर के लिए रवाना हुई। आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था बनाकर ट्राली के पीछे नाचते हुए चल रहे थे। नगर पंचायत मगहर में शोभा यात्रा के दर्शन के लिए दोनों तरफ लोग जुटे रहे। कबीर चौरा के पास ही नौदरिया पुल से आमी नदी के तट पर विसर्जित की गई। भक्तों के आरती, पुष्प वर्षा एवं जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। यहीं से एक साथ

काफिले के रूप में मगहर के लिए रवाना हुई। इस दौरान भक्त ट्राली के पीछे नाचते हुए चल रहे थे। मंदिर में समिति के सदस्यों द्वारा आरती के पश्चात भंडारा प्रसाद वितरण किया।

-----

ग्रामीण अंचलों में निकली शोभायात्रा

भक्तों के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। फुल झड़ियां, आतिशबाजी की गूंज के साथ कबीर चौरा के पास ही नौदरिया पुल से आमी नदी तट पर विसर्जित की गई बघौली क्षेत्र की प्रतिमाएं बालूशासन पुल के निकट आमी तट पर विसर्जित की गई। चुरेब संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पंडालों में हवन-पूजन के बाद प्रतिमाएं विभिन्न साधनों द्वारा शोभायात्रा के साथ कठिनइयां नदी के तट पर विसर्जित की गई। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया।

-----

सड़क पर दर्शनार्थियों का तांता

बघौली: क्षेत्र के दर्जन से अधिक प्रतिमओं का विसर्जन शनिवार को आमी नदी के बालूशासन घाट के निकट हुआ।

शोभायात्रा के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। ग्राम प्रधान फागू राय के द्वारा साफ

सफाई व प्रकाश आदि की प्रबंध किया। बघौली, तिघरा, परसाझकरिया , भंडारी, सिहटीकर, बघुआ,झीनखाल बंजरिया, करैली, कुरियापार बेलहसा, बकहा, समदहा, जूरी,माहनपार आदि स्थानों पर पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। विसर्जन के लिए कोतवाली पुलिस व राजस्व विभाग कर्मी मौजूद रहे। अजगईबा घाट पर सरौली, बड़गो, बनकटिया, मोहद्दीपुर सहित दर्जनों गांवो की प्रतिमाएं विसर्जित हुई।

-----

आज भी होगा विसर्जन

पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को भी होगा। हैसर, काली जगदीशपुर, नाथनगर, मुखलिसपुर, शनिचरा, महुली आदि स्थानों की प्रतिमाएं सरयू व कुआनो नदी के तट पर विसर्जित की जाएंगी। यहां मेला का भी आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी