जयघोष के बीच निकली छठ मइया की शोभायात्रा

: आस्था, श्रद्धा व अटूट विश्वास का महापर्व की छठ परंपरागत ढंग से मना।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:11 PM (IST)
जयघोष के बीच निकली छठ मइया की शोभायात्रा
जयघोष के बीच निकली छठ मइया की शोभायात्रा

संतकबीर नगर : आस्था, श्रद्धा व अटूट विश्वास का महापर्व की छठ परंपरागत ढंग से मना। शहर में स्थापित छठ माता की प्रतिमा गुरुवार को शोभायात्रा के साथ विसर्जित की गई। पुरानी तहसील पक्का पोखरा, गोला बाजार, शुगर मिल में पूजा पंडाल में हवन-पूजन के पश्चात सामूहिक आरती व विसर्जन पूजा हुई। इसके पश्चात फूल -मालाओं से वाहन को सजाकर समय माता मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। जयघोष के बीच निकली शोभा यात्रा नगर में भ्रमण कराया गया। मां की झांकी देखने व प्रतिमा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।

समय माता मंदिर, गोला बाजार, बैंक चौराहे पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

अंत में खलीलाबाद मुख्य मार्ग से शोभा यात्रा मगहर के लिए रवाना हुई। जहां आमी नदी के तट पर बनाई गई व्यवस्था के तहत विसर्जन हुआ। छोटे-बड़े सभी भक्ति गीतों पर झूम रहे थे। आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। गोला बाजार हनुमान गढ़ी मंदिर के निकट भजन के भी कार्यक्रम हुए।

इस मौके पर महेश कुमार गुप्ता, लवकुश कश्यप, विजय कसौधन, सभासद टीएन गुप्ता, धरमू, राजेश गुप्ता, बब्लू जायसवाल सहित अनेक सदस्य व आस्थावान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी